छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर स्थित शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह साज-सज्जा और पाक कला से संबंधित कार्यशाला 12 नवम्बर 2008 से प्रारंभ होकर 2 जनवरी 2009 तक चलने वाली इस कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा कॉलेज की छात्र-छात्राओं सहित घरेलू महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत गृह विज्ञान विभाग द्वारा किया जा रहा है।
शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बहुउद्देशीय कार्यशाला में माइक्रोवेब के द्वारा विभिन्न किस्म के भोजन बनाने के साथ-साथ फलों एवं सब्जियों को अधिक समय तक ताजा और खाने योग्य रखने के गुर भी सिखाए जाएंगे। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से उद्यमिता जागरूकता के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। महाविद्यालय के गृह विभाग के विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में इस कार्यशाला में छात्राओं और प्रतिभागियों को घर सजाने की आकर्षक वस्तुएं बनाने, विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाने सहित सूखे और ताजे फूलों से मनमोहक पुष्प सज्जा करना भी सिखाया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment