Wednesday, May 14, 2008

वेतन विसंगति निराकरण के लिए गठित समिति ने कार्य शुरू किया

रायपुर, 12 मई 2008 - राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों और अधिकारियों की वेतन विसंगतियों से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए राज्य योजना मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. डी.एन.तिवारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने कार्य शुरू कर दिया है। डॉ. तिवारी ने प्रदेश सरकार के सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय अधिकारियों और जिला कलेक्टरों को अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतनमानों में किसी भी प्रकार की विसंगति शेष होने पर इस संबंध में प्रतिवेदन उचित माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि निश्चित समय-सीमा में उनका निराकरण किया जा सके। डॉ. तिवारी ने कहा है कि प्रतिवेदन में स्थल सहायकों, लिपिक संवर्ग और वित्तीय सेवा संवर्ग के वेतनमानों सहित विभिन्न कर्मचारी संघों द्वारा इस संबंध में की गई मांगों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों से भी आग्रह किया है कि वे भी इस संबंध में समिति को जानकारी भेजें, ताकि उस पर विचार किया जा सके।

No comments: