Thursday, May 15, 2008

व्यावसायिक पुनर्वास केन्द्र विकलांगों को उपयुक्तता प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराएंगे

विकलांगों के लिए व्यावसायिक पुनर्वास केन्द्र ने घोषणा की है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, पॉलिटेक्नीकों और एनआईएफटी, डीसीई, आईपी विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, कॉलेज ऑफ आट्र्स, डीआईईटी आदि मे प्रवेश के इच्छुक विकलांगों के लिए जरूरी उपयुक्तता प्रमाण पत्र शीघ्र तैयार करने की प्रणाली कायम करेगा। व्यावसायिक पुनर्वास केन्द्र की ओर से आज जारी एक वक्तव्य में बताया गया, न्नहमारे कार्यशालाओं में यथोचित मूल्यांकन के बाद यह प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा।
 
       यह केन्द्र श्रम और रोजगार मंत्रालय के रोजगार और प्रशिक्षण महानिदेशालय के अधीन काम करता है। यह केन्द्र आशा करता है कि दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के परिणामों की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में इच्छुक व्यक्तियों को उपयुक्तता प्रमाणा पत्र की जरूरत होगी।
 
       फिलहाल विकलांगों के लिए अगरतला, अहमदाबाद, बंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लुधियाना, मुंबई, पटना, पुदुचेरी, श्रीनगर, तिरूवनंतपुरम, उना और वडोदरा में से प्रत्येक स्थान पर एक-एक केन्द्र के हिसाब से 20 व्यावसायिक पुनर्वास केन्द्र कार्यरत हैं।

No comments: