Wednesday, May 14, 2008

भारत-ब्रिटेन फिल्म सह-निर्माण समझौते के अनुलग्नक पर हस्ताक्षर से इसके कार्यान्वयन का रास्ता साफ

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव -फिल्म श्री वी बी प्यारेलाल और ब्रिटेन सरकार के उप उच्चायुक्त श्री क्रीऑन बटलर ने आज भारत ब्रिटेन फिल्म सह-निर्माण समझौते के अनुलग्नक पर हस्ताक्षर किए। यह अनुलग्नक दिसंबर 2005 में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित फिल्म सह-निर्माण समझौते के लिए विभिन्न जरूरतों पर जोर देता है। यह समझौते के कार्यान्चयन के लिए प्रक्रिया नियम उपलब्ध कराता है। ब्रिटेन सरकार और भारतीय फिल्म उद्योग के बीच सलाह मशवरे के बाद इस अनुलग्नक को अंतिम रूप दिया गया है।  दोनों देशों की विविधतापूर्ण संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाली फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए इस अनुलग्नक पर दस्तखत किए गए हैं। इससे दोनों देशों में सह- निर्माण को बल मिलेगा। दोनों पक्षों के अपनी कानूनी और संवैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने की सूचना देते ही अनुलग्नक लागू हो जाएगा।
 
       इसके कार्यान्वित होते ही सह-निर्माताओं को मिलकर फिल्म निर्माण करने का मौका मिलेगा और उनको दोनों देशों में राष्ट्रीय हैसियत हासिल होगी। ऐसी फिल्मों को अन्य देशों में भी विपणन की सुविधा का लाभ मिलेगा। इस समझौते से वित्तीय जोखिम को बांटने के साथ साथ व्यापक दर्शकों का भी फायदा होगा।

No comments: