स्टील अथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड - सेल ने कंपनी की वर्तमान गतिविधियों के लिए तथा इसके आधुनिकीकरण और विस्तार कार्यक्रमों के लिए जरूरी महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति के लिए आज बंगलूर स्थित भारत अर्थ मूव्ज लिमिटेड - बीइएमएल के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। सेल के तकनीकी निदेशक श्री वी के गुल्हाटी तथा बीइएमएल के खनन एवं निर्माण निदेशक श्री एम पूंगावनम ने बीइएमएल के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक श्री वी एस नटराजन की मौजूदगी में बंगलूर में इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
सेल की विकास योजना में 2010 तक गर्म धातु उत्पादन क्षमता बढाक़र 26 मिलियन टन करने पर जोर दिया गया है। इसके लिए कच्ची सामग्री की मात्रा बढाने की जरूरत होगी। इसके लिए कंपनी की वर्तमान खदानों के साथ साथ नई खदानों से भी माल जुटाया जाएगा। जिसके फलस्वरूप सेल की खदानों और प्लांट में डम्पर्स, शोवेल्स, डोजर्स इत्यादि महत्वपूर्ण उपकरणों की जरूरत बहुत बढेग़ी।
समझौते के तहत रक्षा मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम और मिनी रत्न श्रेणी-1 की कंपनी बीइएमएल अगले तीन साल तक आपसी सहमति के मूल्य पर जरूरी उपकरणों की आपूर्ति करेगी।
No comments:
Post a Comment