Thursday, May 15, 2008

केरल में मानसून 29 मई, 2008 तक आने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जताई है कि केरल में मानसून 29 मई, 2008 तक आ सकता है। हालाकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि मानसून इस तिथि से चार दिन आगे या पीछे भी हो सकता है। विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और उत्तरी अंडमान द्वीपसमूह में 12 मई को समय से पूर्व ही सक्रिय हुई मानसून गतिविधियों और दूर-दूर तक हो रही वर्षा को देखते हुए यह संभावना जताई है।
 
         मौसम विभाग ने केरल में मानसून की इस घोषणा के लिए स्वदेश में निर्मित स्टेटिकल मॉडल का उपयोग किया है। विभाग इस तकनीक का उपयोग वर्ष 2005 से कर रहा है।

No comments: