Wednesday, April 16, 2008

Trainning center of Youth carrier development program in Jagdalpur

रायपुर, 15 अप्रैल 2008 छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत प्रशिक्षण भवन बनाया जाएगा। प्रशिक्षण भवन लगभग 24 लाख रूपए की लागत से बनाया जाएगा।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के जगदलपुर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा राज्य प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रशिक्षण के लिए सुविधायुक्त भवन की कमी महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए राज्य शासन द्वारा वहां युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2008-09 में प्रशिक्षण केन्द्र हेतु भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु राज्य शासन द्वारा 24 लाख रूपये की राशि स्वीकृत किए गए हैं। भवन निर्माण का कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा किया जाएगा।

No comments: