मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने आज लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी कि राष्ट्रीय शैक्षिक आयोजना और प्रशासन विश्वविद्यालय (नूपा) जिला सूचना प्रणाली (डाइस) द्वारा देश के सभी जिलों से वर्ष-वार प्रारंभिक स्कूल आंकड़े एकत्र करता है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ, 6-14 वर्ष आयु समूह के बच्चों के नामांकन के संबंध में बालक-बालिका और सामाजिक श्रेणियों की अलग-अलग सूचना शामिल होती है ।
डाइस आंकड़े वर्ष 2006-07 के लिए प्रारंभिक स्तर पर कुल पंजीयन 17,93,42,817 बच्चे दर्शाते हैं, जिनमें 8,54,97,566 बालिकाएं, 3,56,42,553 अनुसूचित जाति, 1,91,70,368 अनुसूचित जनजाति, 7,51,92,721 अन्य पिछड़ा वर्ग और 1,59,50,533 मुस्लिम वर्ग के बच्चे हैं ।
सर्व शिक्षा अभियान अन्य बातों के साथ-साथ, स्कूल अवसंरचना के सुदृढीक़रण, शैक्षिक रूप से वंचित वर्गों वाले जिलों के स्कूलों तक अधिक पहुंच और शैक्षिक रूप से पिछड़े ब्लॉकों में बालिका शिक्षा हेतु अतिरिक्त सहायता का प्रावधान करता है । इसके अलावा, लाभवंचित वर्ग के बच्चों को लक्ष्य बनाने के लिए स्कूल में उनके नामांकन एवं अवधारण को बढाने के लिए अन्य बातों के साथ-साथ नि:शुल्क पाठयपुस्तकें, उपचारात्मक शिक्षण भी प्रदान किया जाता है ।
Wednesday, April 16, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment