पेट्रोल पम्पों का संचालन
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री दिनशा पटेल ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि नवीनतम प्रौद्योगिकीय सुधारों को अपना कर खुदरा बिक्री केन्द्रों में किए जा रहे कार्यकलापों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से तेल विपणन कंपनियों (ओएमसीज) को सलाह दी गई है कि वे 200 के एल प्रति मास से अधिक बेचने वाले खुदरा बिक्री केन्द्रों (आर ओज) के स्वचालन का कार्य शीघ्रतापूर्वक पूरा करें ।
31 मार्च, 2008 की स्थिति के अनुसार, ओ एम सीज ने 200 के एल प्रति मास से अधिक बेचने वाले आर ओज का लगभग 70 प्रतिशत स्वचालन कार्य पूरा कर लिया है। ओ एम सीज के इस कार्यक्रम के लिए कुल योजना परिव्यय 682.71 करोड़ रूपए है ।
बी पी सी एल ने अपने लक्ष्य के अनुसार स्वचालन कार्यक्रम पूरा कर लिया है । एच पी सी एल और आई ओ सी एल कार्यक्रम के अनुसार सभी आर ओज का स्वचालन पूरा नहीं किया है । उनके शेष आर ओज का स्वचालन सितम्बर, 2008 तक पूरा होने की संभावना है ।
खुदरा बिक्री केन्द्रों पर मुहैया कराई जा रही स्वचालन प्रणाली से कम्प्यूटरीकृत बिल बनाने आदि जैसी अन्य विशेषताओं के अतिरिक्त, सामानों, स्वचालित खुदरा बिक्री केन्द्रों से प्राप्तियों और बिक्री को बेहतर निगरानी को सुविधाजनक बनाए जाने की संभावना है । इन लेन-देनों को इस प्रणाली द्वारा लगातार दर्ज किया जाता है और ओ एम सीज के प्रधान कार्यालय को प्रतिदिन के आधार पर स्वचालित तौर पर अन्तरित किया जाता है । इस प्रणाली से दिन प्रतिदिन के आधार पर कुशल स्टाक मिलान का सुनिश्चित बनाए जाने की संभावना है । ऐसा करने से इन खुदरा बिक्री केन्द्रों के टैंकों में से गैर आशयित उत्पाद के उतारने के अवसर कम हो जाएंगे ।
No comments:
Post a Comment