Wednesday, April 16, 2008

Nomination in Secondary Education

मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी कि केन्द्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की एक समिति ने माध्यमिक शिक्षा का सर्वसुलभीकरण विषयक अपनी रिपोर्ट (जून, 2005) में यह अनुमान लगाया है कि वर्ष 2007-08 के दौरान सर्व शिक्षा अभियान की 100 प्रतिशत सफलता के आधार पर कक्षा 9वीं-10वीं में 3.48 करोड़ विद्यार्थी और सर्व शिक्षा अभियान की 75 प्रतिशत सफलता के आधार पर 2.80 करोड़ विद्यार्थी दाखिला लेंगे । इस मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए चुनिंदा शैक्षिक आंकड़े (अनन्तिम) में यथानिर्दिष्ट वर्ष 2005-06 (30 सितम्बर, 2005 की स्थितिनुसार) में कक्षा 9वीं तथा 10वीं हेतु दाखिला संख्या 2.50 करोड़ थी ।

स्कूल शिक्षा मुख्यत: राज्य सरकारों के क्षेत्राधिकार में आती है और मूल रूप से उनकी जिम्मेदारी है कि माध्यमिक विद्यालयों में पर्याप्त आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था करे । केन्द्र सरकार ने 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान माध्यमिक स्तर पर शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने तथा इसकी गुणवत्ता में सुधार करने संबंधी केन्द्रीय प्रायोजित योजना को लागू करने का भी निर्णय लिया है । इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक बस्ती के एक उचित दूरी के भीतर एक माध्यमिक विद्यालय की व्यवस्था करके सभी युवाओं को कम लागत पर अच्छी गुणवत्ता वाली माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध एवं सुलभ कराना है ।

विभिन्न एजेंसियों द्वारा एडुसैट के जरिए निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाती हैं --

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन अपने कक्षाकक्ष कार्यक्रमो के सीधे प्रसारण हेतु एडुसैट नेटवर्क का उपयोग करते हैं और सेटैलाइट इंटरएक्टिव टर्मिनल (एसआईटी) अथवा रिसीव ओनली टर्मिनल (आरओटी) युक्त सभी संस्थाएं इन कार्यक्रमों को दिखाती हैं ।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सेमिनारों का संचालन करके अधिकांशत: पाठयचर्या आधारित शिक्षण हेतु एआईसीटीई-एडुसैट नेटवर्क के जरिए इन कार्यक्रमों का प्रसारण करती है ।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय पाठ्यचर्या आधारित शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, व्यावसायिक शिक्षा पाठयक्रमों और सॉपऊटवेयर विषयवस्तु निर्माण हेतु टेलीकॉन्फ्रेंसिंग सत्र का संचालन करता है ।

एनसीईआरटी शिक्षकों तथा शिक्षक शिक्षा हेतु इंटरएक्टिव प्रबोधनप्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन करती है ।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सामूहिक परिचर्चा, व्याख्यान, डिमॉन्सट्रेशन, वीडियो शो, प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण कार्यक्रमों हेतु एडुसैट नेटवर्क का उपयोग करता है ।

No comments: