Wednesday, April 16, 2008

Kasturba Gandhi Girls’ School

मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी कि भारत सरकार ने अब तक देश में 2180 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संस्वीकृत किए हैं । कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब तक कुल 1,26,784 बालिकाओं का नामांकन किया गया है । 1 अप्रैल, 2007 से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का वित्तपोषण सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत एक घटक के रूप में किया जाता है और उन्हें अनावर्ती तथा आवर्ती निधियों के रूप में शामिल किया जाता है

No comments: