Wednesday, April 16, 2008

India and Egypt will improve co-operation in fertiliser field

भारत और मिस्र उर्वरक क्षेत्र में सहयोग बढाएंगे
मिस्र ने भारत को आश्वासन दिया है कि वह रॉक फास्फेट के निर्यात के मामले में भारत के साथ विशेष बर्ताव करेगा। भारत यात्रा पर आए मिस्र के व्यापार और उद्योग मंत्री मोहमद राचिड ने आज रसायन, उर्वरक और इस्पात मंत्री श्री रामविलास पासवान के साथ मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया। श्री राचिड ने कहा कि मिस्र इफको और मिस्र के बीच संयुक्त उपक्रम स्थापित करने के लिए फ्री जोन दर्जा देने की भारत के आग्रह पर विचार करेगा। 325 मिलियन डालर के उपक्रम में इफको की 76 प्रतिशत इक्विटी है। श्री पासवान ने श्री राचिड से भारत में निम्न ग्रेड के रॉक फास्फेट का निर्यात करने का आग्रह भी किया जो एसएसपी बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

बाद में मिस्र के कृषि मंत्री अमीन अबाजा ने भी श्री पासवान से मुलाकात की और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

No comments: