Wednesday, April 16, 2008
Dr. Raman Singh did vimochan of Bhagyotkarsh – Ramsetu Special issue
रायपुर, 15 अप्रैल 2008, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रामनवमीं के अवसर पर कल यहां अपने निवास पर भारतीय संस्कृति और आध्यात्म पर केन्द्रित मासिक पत्रिका 'भाग्योत्कर्ष' के रामसेतु विशेषांक का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष श्री विजय गुरू और नगर निगम रायपुर के महापौर श्री सुनील सोनी सहित पत्रिका के संपादक श्री आशुतोष मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने पत्रिका द्वारा रामसेतु पर प्रकाशित विशेष सामग्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके लिए प्रकाशक और संपादक सहित उन सभी रचनाकारों की भी प्रशंसा की जानी चाहिए, जिनके विद्वतापूर्ण आलेख इसमें शामिल किए गए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment