Saturday, April 19, 2008

छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश की सर्वाधिक संभावनाएं

Fund investment prospects in Chhattisgarh are largest
 
छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं। अकेले स्टील और पावर के क्षेत्र में ही राज्य में तीन लाख 26 हजार करोड़ रूपए से अधिक राशि के एम.ओ.यू. निष्पादित किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश में उद्योग स्थापना का काम प्रारंभ भी हो गया है।
 
छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री राजेश मूणत समारोह में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ एक नवोदित राज्य होने के बावजूद यहां पूंजी निवेश की सर्वाधिक संभावनाएं हैं। उद्योगों के लिए राज्य में बेहतर वातावरण निर्मित किया गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक जटिलताओं और बाधाओं को दूर किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की इसी  ''उद्योग हितैषी नीति'' के चलते बड़ी संख्यां में पूंजी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं।
 
छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री राजेश मूणत कोलकाता में आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई.) Confederation of Indian Industries पूर्वी क्षेत्र के वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह में झारखण्ड के उपमुख्यमंत्री श्री सुधीर महतों और उड़ीसा के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री एस.एन. पात्रो भी उपस्थित थे।
 
छत्‍तीसगढ़ में अब तक तीन लाख 26 हजार करोड़ रूपए से अधिक के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो राज्य में बेहतर पूंजी निवेश की संभावनाओं को दर्शाता है। श्री मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज साधनों से भरा-पूरा राज्य है। राज्य में बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। बेहतर अधोसंरचना है और सबसे बड़ी बात राज्य की  ''उद्योग हितैषी नीति'' है।
 
यही वजह है छत्तीसगढ़ गत दो वर्षों में पूंजी निवेश के क्षेत्र में पूरे देश में अव्वल रहा है।  टाटा और एस्सार जैसे प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने भी छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश कर रहे हैं। Reputed Industrial Houses like TATA and ESSAR are investing funds in Chhattisgarh too. श्री मूणत ने समारोह में उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ में औद्योगिक पूंजी निवेश के लिए आंमत्रित किया। समारोह को छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री पी. जाय उम्मेन ने भी सम्बोधित किया।
 
        इस अवसर पर आई.टी.सी.के अध्यक्ष श्री देवेश्वर, सी.आई.आई छत्तीसगढ़ CII Chhattisgarh के अध्यक्ष श्री एस.के.जैन और विभिन्न प्रदेशों के उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments: