छत्तीसगढ़ में शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद द्वारा शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए अनुभवी शीघ्रलेखकों का पंजीयन किया जा रहा है।
ऐसे वरिष्ठ शीघ्रलेखक जो शासकीय सेवा में शीघ्रलेखक के पद पर दस वर्ष तक कार्य करने का अनुभव रखते हों अथवा राज्य शासन के उपक्रम, निगम मंडल में शीघ्रलेखक के पद पर कार्यरत हैं, वे शीघ्रलेखन, मुद्रलेखन परीक्षा परिषद लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर, छत्तीसगढ़ में अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। इनका पंजीयन तीन वर्षों के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही 31 मार्च 2008 के पहले जिन शीघ्रलेखकों ने अपना पंजीयन कराया था, उनकी पंजीयन अवधि समाप्त हो गयी है, वे भी अपना पंजीयन पुन: करा सकते हैं।
मुद्रलेखन, शीघ्रलेखन प्रशिक्षण संस्थाएं जो परीक्षा परिणाम और परीक्षा विज्ञप्ति आदि प्राप्त करना चाहते हैं, वे भी निर्धारित प्रपत्र में पंजीयन के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। पंजीयन 31 मार्च 2011 तक के लिए होगा, इसके बाद पंजीयन का नवीनीकरण कराना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप छत्तीसगढ़ शासन की वेबसाईट chhattisgarh.nic.in में शीघ्र लेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद शीर्षक के अन्तर्गत देखा जा सकता है।
No comments:
Post a Comment