Friday, April 18, 2008

सड़क दुर्घटना करने ओव्हर लोडिंग की खिलाफत

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं Road Accidents in Chhattisgarh को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने माल और यात्रियों की ओव्हर लोडिंग Overloading of Goods and Passangers करने वाले वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने ऐसे वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित अथवा निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे वाहनों की धर-पकड़ के लिए सभी जिलों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
 
छत्‍तीसगढ़ परिवहन विभागीय अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर उन्हें माल ढुलाई करने वाले वाहनों सहित यात्री वाहनों में ओव्हर लोडिंग की प्रवृत्ति पर कठोरता से अंकुश Strict Restriction on Tendency of overlaoding लगाने के निर्देश दिए।
 
प्रमुख सचिव श्री एन के असवाल ने इस बैठक की अध्‍यक्षकता की । उन्होंने कहा कि  जनता के जान-माल की रक्षा और सुरक्षित यातायात के लिए यह बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी जिलों में परिवहन अधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सहयोग से व्यापक अभियान चलाया जाए। श्री असवाल ने कहा कि क्षमता से अधिक माल ढोना और निर्धारित सीटों से अधिक संख्या में यात्रियों को लाना-ले जाना भी सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है।
 
प्रमुख सचिव ने बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष 2007-08 में परिवहन राजस्व में हुई 9 प्रतिशत की वृध्दि के लिए अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में इसमें और अधिक प्रगति लाने की जरूरत है। बैठक में अवैध वाहनों के संचालन Ilegal Operation of Vehicles  की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इसके अलावा न्यायालयीन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में Chhattisgarh Transport Department विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments: