Improvement in DTH Services - भारत के मंत्रिमंडल द्वारा नवम्बर 2000 से लिए गए निर्णय के बाद भारत सरकार ने दिनांक 15 मार्च, 2001 को देश में डी.टी.एच. सेवा DTH(Direct To Home) Service के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ पात्रता शर्तों, लाइसेंस करार की निबंधन एवं शर्तों, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश संबंधी मानदंडों, सुरक्षा सरोकारों, लाइसेंस शुल्क आदि का प्रावधान किया गया था। ये दिशा-निर्देश मंत्रालय की वेबसाइट www.mib.nic.in पर उपलब्ध हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ( ट्राई) Telecom Regulatory Authority of India ने डी.टी.एच. सेवा से संबंधित मुद्दों जैसे प्रति कार्यक्रम भुगतान बहुआवासीय इकाई, सेट टॉप बाक्स, अंतर प्रचालनीयता आदि पर कुछ सिफारिश प्रस्तुत की हैं। ये सिफारिशें ट्राई की वेबसाइट ( www.trai.gov.in ) पर उपलब्ध हैं। डी.टी.एच. सेवा पर ट्राई द्वारा की गई सिफारिशें सरकार के विचाराधीन हैं।
No comments:
Post a Comment