Saturday, April 19, 2008

विज्ञान और प्रौद्योगिकी केन्द्रों को खोला जाना

उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य कर रहे सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के 3960 संस्थान हैं, जिसमें से 402 संस्थान तमिलनाडु में हैं ।
 
       विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय से उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के अनुसार केन्द्र सरकार ने 447.62 करोड़ रुपये 570.50 करोड़ रुपये और 1163.80 करोड़ रुपये की कुल लागत से 2743, 2749 और 3569 अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को क्रमश: वर्ष 2003-04, 2004-05, 2005-06 के दौरान निधिकृत किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी केन्द्र विभिन्न संविधियों में यथा प्रदत्त आयकर रियायतों, सीमा शुल्क छूटों, उत्पाद शुल्क छूटों आदि जैसे विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहनों की सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं । तथापि केन्द्र सरकार अनुसंधान और विकास संस्थानों, विश्वविद्यालयों, स्वैच्छिक संगठनों, राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषदों और विभिन्न राज्यों में अन्य स्वायत्तशासी संगठनों से प्राप्त वैज्ञानिक अनुसंधान प्रस्तावों को सहायता प्रदान करती है । श्री कपिल सिब्बल विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री हैं।
 
तमिलनाडु में वर्ष 2003-04, 2004-05 और 2005-06 के दौरान क्रमश: 43.06 करोड़ रुपये, 48.05 करोड़ रुपये और 116.41 करोड़ रुपये की कुल लागत से 234, 289 और 372 अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को निधिकृत किया गया ।

No comments: