Wednesday, April 16, 2008

खाद्य पदार्थों की कीमतों और मुद्रास्फीति में वृध्दि

वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री पवन कुमार बंसल ने बताया कि मार्च, 2008 में मुद्रास्फीति की दर में वृध्दि सब्जियों , कपास, तिलहन, लौह अयस्क, खाद्य तेलों और इस्पात से संबंधित उत्पादों की कीमतों में वृध्दि के कारण हुई है। सरकार मुद्रास्फीति को काबू में रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सरकार की मुद्रास्फीति-रोधी नीतियों में कठोर राजकोषीय अनुशासन अपनाना, आवश्यक वस्तुओं पर लगने वाले शुल्कों को तर्कसंगत बनाना, उदार टैरिफ और व्यापार नीतियों तथा सरकारी अभिकरणों से अभिप्राप्ति के जरिए आवश्यक वस्तुओं का कारगर मांग-आपूर्ति प्रबंधन करना शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति ने आर्थिक विकास में सहायक होने के साथ-साथ घरेलू और अंतर राष्‍ट्रीय माहौल में व्याप्त अनिश्चितता से उभरने वाली स्फीतिकारी संभावनाओं पर काबू पाने का प्रयास किया है।

No comments: