Thursday, April 17, 2008

हनुमानगढ़ मुख्यमंत्री सर्वजन सम्बल महाभियान

हनुमानगढ़ जिले, राजस्‍थान के प्रभारी मंत्री एवं कृषि राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने कहा है कि गरीब राज के खजाने से मदद का प्रथम हकदार है तथा गरीब, असहाय, बेसहारा एवं जरूरत मंदों की मदद करना सरकार का धर्म है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए अनेक कल्याण कारी योजनाएं संचालित की है तथा निर्धन वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

 

श्री टीटी मंगलवार को हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी तहसील तथा संगरिया में भगतपुरा के भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्तों पर आयोजित मुख्यमंत्री सर्वजन सम्बल महाअभियान के शिविरों में जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। कमजोर तबके के लोगों के उत्थान के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबध्दता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने गरीबी की रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों के लिए गत साढ़े चार वर्षों में अनेक योजनाएं संचालित की है। उन्होंने बीपीएल परिवारों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं, नि:शुल्क चिकित्सा, परिवार के मुखिया की असामयिक मृत्यु पर बीमा सहायता व बीपीएल की विधवा महिलाओं की पुत्रियों की शादी पर सहायता आदि के बारें में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस वर्ष के बजट में घोषणा की है कि बैंकों में खाता खुलवाने पर बीपीएल वर्ग की महिलाओं के खाते में सरकार की ओर से 1500 रुपये जमा करा दिए जाऐंगे। साथ ही उन्होंने स्नातक की परीक्षा पास करने पर बीपीएल परिवार की पुत्राी को 5 हजार की सहायता के बारें में जानकारी दी। 

 

       प्रभारी मंत्री ने इन शिविरों में आए सम्बंधित ग्राम सेवकों को बुलाकर इस बाम की सख्त हिदायत दी कि वे बीपीएल में नाम जुड़वाने या कटवाने के लिए शिकायत करने वालों के आवेदनों को भरवाकर उपखण्ड अधिकारियों को प्रस्तुत करें और यह सुनिश्चित करें कि इन शिविरों के बाद विधवा, विकलांग एवं वृध्दावस्था पेंशन के पात्र लोगों के कोई भी आवेदन स्वीकृति से वंचित न रहे।

No comments: