छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा अपनी स्वयं की विपणन विकास निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में पुल-पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य विपणन विकास निधि से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पुल-पुलिया निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसके तहत वर्ष 2007-08 में 132 पुल-पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस योजना के तहत वर्ष 2006-07 में 27 विधानसभा क्षेत्रों के 74 स्थानों पर पुल-पुलियों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी थी, जिसमें से 64 कार्य पूर्ण हो चुके और शेष कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों के लिए सात करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। वर्ष 2007-08 में 44 विधानसभा क्षेत्रों में 132 पुल-पुलियों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment